(SHG) Self Help Group 2024, स्वयं सहायता समूह क्या है, समूह बनाने से लेकर चलाने तक सारी जानकारी

Swayam Sahayata Samuh Kya Hai – स्वयं सहायता समूह क्या है, (SHG)

  • Self help Group (SHG) जिसे हम हिंदी में स्वयं सहायता समूह के नाम से जानते हैं, यह एक प्रकार का अनौपचारिक संघ (informal association) है। इसका उद्देश्य हाशिये यानी समाज के मध्यम तबके को आर्थिक रूप से मुख्य धारा से जोड़ना है।
  • आमतौर पर SHG में 8 से 10 महिलाओं का समूह होता है लेकिन एक आदर्श Self help Group (SHG) का आकार 10 से 20 सदस्यों का होता है।
  • यह समूह गरीब लोगों के एक छोटा समूह होता है जिसका कार्य समूह के सदस्यों की आर्थिक सहायता करना है। स्वयं सहायता समूह में उपस्थित सदस्य एक दूसरे की सहायता करते हैं और सदस्यों के बीच छोटी बचत को बढ़ावा दिया जाता है। यह बचत बैंक के पास जमा रहती है।
  • स्वयं सहायता समूह को कई जगहों पर माइक्रो फाइनेंस के नाम से भी जाना जाता है।
\"(SHG) \"(SHG)

Key Highlights of Self help Group 2023

आर्टिकल का नाम Self help Group (SHG) क्या है?
समूह कैसे बनाएं
उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उनकी क्षमताओं का विकास करना।
Scheme Under National Rural livelihood mission (NRLM)
मंत्रालय ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार
प्रकार स्वतंत्र और अनौपचारिक
लाभ समाज की गरीब वर्ग की महिलाओं का जीवन स्तर में सुधार आएगा
लाभार्थी महिलाएं
Self help Group (SHG)Online Apply nrlm.gov.in

Self help Group समूह कैसे बनाएं ?

  • अपने गाँव में Self help Group (SHG) बनाने के लिए कोई शिक्षित स्थानीय व्यक्ति गरीब लोगों को समूह बनाने में मदद करता है। व्यक्ति द्वारा के लाभों के बारे में लोगों को बताया जाता है। यह व्यक्ति एनिमेटर या facilitator कहलाता है। एक एनिमेटर वह व्यक्ति होता है जो पहले से समुदाय के लिए जाना जाता है। समूह में सदस्य महिलाओं में से कम से कम 3 से 4 महिलाएं पढ़ी लिखी होनी चाहिए क्यूंकि समूह में इन महिलाओं को अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष आदि बनाया जाता है।
  • Self help Group (SHG) बनाने के लिए आपको किसी की परमिशन लेने की आवश्यकता नहीं होगी। आप जब 8 से 10 महिलाओं का समूह बना लेते हैं तो इसके बाद आपको अपने ग्राम पंचायत के ब्लॉक से संपर्क करना होगा। आप समूह एक नाम रखें और आधार कार्ड ,फोटो ,राशन कार्ड आदि जरुरी दस्तावेजों को लेकर आपको अपने ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में जाना है और अपने समूह को लिस्ट करवाना होगा।
\"(SHG) \"(SHG)

Self help Group समूह का उद्देश्य

  • महिलाओं में आत्मविशवास बढ़ाना और उनकी क्षमताओं का विकास करना।
  • महिलाओं के बीच समूह (group) में कार्य करने और एक दूसरे के लिए सहायता की भावना का विकास करना।
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना।
  • महिलाओं को बचत हेतु प्रत्साहित करना।
  • महिलाओं में समूह के निर्णयों के निर्माण का विकास करना।
  • सामाजिक उत्तरदायित्वों को लेने के लिए महिलाओं को प्रेरित करना।

पीएम विश्वकर्मा योजना इसे भी पढ़े

https://www.indiaanews24.com/pm-vishwakarma-yojana

Required documents for Self help Group (SHG)

  • आधार कार्ड
  • पहचान पात्र
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Self help Group में सदस्यता (Membership) के लिए आपको नीचे दी गयी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –

  • एक परिवार का केवल एक व्यक्ति ही स्वयं सहायता समूह का मेंबर बन सकता है।
  • Self help Group में अत्यंत गरीब परिवार की महिला शामिल हो सकती हैं।
  • समूह में लगभग 10 महिलाएं होनी जरिऋ है यह संख्या 20 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • केवल महिलाएं ही स्वयं सहायता समूह में सदस्य बनायीं जाती हैं।
  • ग्रुप में शामिल होने के लिए सदस्यों की आर्थिक और सामाजिक पृष्ठ्भूमि सामान होनी चाहिए।
  • ऐसे व्यक्ति जो दैनिक जरूरतों के लिए साहूकारों पर निर्भरता रखते हैं।
  • सालाना आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आप किसी सरकारी या अर्धसरकारी जॉब से ने जुड़े हों।
  • आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिलाओं के पास आधार कार्ड ,बैंक अकाउंट होना चाहिए।
  • सदस्यता हासिल करने के लिए आपके पास 2.5 एकड़ से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए।
कम पैसे में अधिक मुनाफा देगा यह बिजनेस

https://www.indiaanews24.com/cloth-business-in-india/

 

\"(SHG) \"(SHG)

Swayam Sahayata Samuh Benefits | Self help Group स्वयं सहायता समूह के लाभ

स्वयं सहायता समूह गठन के 3 महीन से लेकर 6 महीने बाद लाभ मिलने प्रारम्भ हो जाते हैं स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत कई प्रकार के लाभ मिलते है जैसे कि एक बार समूह बनाकर या फिर समूह में जुड़कर समूह में कुछ पैसे प्रत्येक महीने देने होते है इन्ही पैसों की वजह से समूह चलता है और लोन जैसी सुविधाएँ दी जाती है प्रत्येक महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके पैसे जमा करने से निम्न लाभ मिलते हैं।
  •  रोजगार हेतु आसानी से ऋण मिल जाता है।
  • समूह में विभिन्न प्रकार की नौकरी निकलती रहती हैं जैसे कि बीसी सखी, बैंक सखी, मनरेगा महिला मेंट आदि।
  • महिलाएं आत्मनिर्भर व उनकी आर्थिक स्तिथि में सुधार होता है।
  • गरीबों में बचत की आदत का विकास होता है।
  • लोन के लिए कम कागजात लगते हैं  कम ब्याज आसान और शीघ्र लोन मिल जाता है।
  • सरकार की तरफ से विभिन्न योजनाओं का लाभ जैसे कि राशन वितरण में समूह को कोटा मिलना आदि।
  • संसाधनों कि उपलब्धता का होना।
  • बौद्धिक ज्ञान एवं बेहतर तकनीक की सुविधा का होना आदि।
Kanya Sumangala Yojana इसे भी पढ़े

https://www.indiaanews24.com/kanya-sumangala-yojana

Self help Group (SHG) के लिए Online Apply कैसे करें ?

आप CSC के माध्यम से स्वयं सहायता समूह का रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए तरीके से भी स्वयं सहायता समूह में अपना पंजीकरण कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आपको kviconline.gov.in पर जाना होगा।
  • Website पर जाते ही इसका होम पेज खुल जायेगा।
  • homepage पर अपको नीचे की ओर Application for new unit का ऑप्शन मिलता है।
  • आपको इसके नीचे दिए Apply बटन पर क्लिक करना है। –
  • क्लिक करते ही अब आपकी स्क्रीन पर आवेदन हेतु कुछ इस प्रकार से एक पेज खुलेगा –
  • अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी सभी जानकारियों को भरना होगा।
  • सभी जानकारियों को सही से भरने के बाद आपको सबसे नीचे दिए save Applicant Data के बटन पर क्लिक कर लेना है।
  • इस प्रकार से आपका स्वयं सहायता समूह का पंजीकरण (Self help Group online registration) पूरा हो जायेगा।

For More Information-

DEEPAK SINGH

9956190026

SUHANICOMPUTERSS@GMAIL.COM

 

 

2 thoughts on “(SHG) Self Help Group 2024, स्वयं सहायता समूह क्या है, समूह बनाने से लेकर चलाने तक सारी जानकारी”

Leave a Comment